|
BAREILLY COLLEGE, BAREILLY | ||||||||||||||||||||||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 17th U.P. State Rover-Ranger Rally 2010 | ||||||||||||||||||||||
|
17th STATE INTER UNIVERSITY ROVER RANGER RALLY The 17th state inter university rover ranger rally will be held at Bareilly College, Bareilly during 23rd - 25th Feb., 2010. Rovers and Rangers of all UP state universities viz. Lucknow University, CSJM Kanpur University, Purvanchal University, DDU Gorakhpur University, Avadh University, Kashi Vidyapeeth Varanasi, Agra University Ch. CS University, Meerut, Bundelkhand University and MJP Rohilkhand University will participate in this event. A team of maximum 24 rovers and 24 rangers from each university will be allowed to participate in different competitions/events.
बरेली कालेज में तीन दिनी प्रादेशिक रोवर-रेंजर समागम शुरूबरेली। तीन दिनी 17वें प्रादेशिक रोवर-रेंजर समागम की शुरुआत आज बरेली कालेज मैदान पर हुई। उद्घाटन यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर सत्यपाल गौतम के हाथों हुआ, जिन्होंने रोवर-रेंजर से संक्रमण के इस काल में नई चेतना और जागरूकता लाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर गौतम ने समागम का विधिवत उदघाटन करने के बाद कहा कि रोवर-रेंजर तीन दिन तक कार्यकौशल सीखेंगे और दक्षता हासिल करेंगे। इससे उनमें अनुशासन की भावना और बढ़ेगी, जो उन्हें आगे बढ़ने के लिए ऊर्जा प्रदान करने का काम करेगी। मुझे उम्मीद है कि वे समाज में बहुत कुछ बदलाव का जरिया बनेंगे। विशिष्ट अतिथि एवं क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डा. अश्विनी कुमार गोयल ने रोवर-रेंजर को विभिन्न परिस्थितियों में देश की सेवा करने का संकल्प दिलाया। प्रादेशिक संगठन कमिश्नर राजेन्द्र सिंह हंसपाल ने संगठन के इतिहास पर रोशनी डालते हुए बताया कि 216 देशों में 50 लाख मेम्बर हैं। उन्होंने रोवर रेंजर से अनुशासन को व्यवहार में लाने का आह्वान किया। इस मौके पर यूनिवर्सिटी स्तर पर पैसों को लेकर आने वाली समस्या को भी सामने रखा। कहा कि समाधान के लिए पूर्वाचल यूनिवर्सिटी का अनुसरण करना होगा, जिसने अपने यहां बकायदा फंड बना रखा है। इससे पहले मुख्य अतिथि ने ध्वज शिष्टाचार के बाद शानदार मार्चपास्ट की सलामी भी ली और शान्ति के प्रतीक कबूतर आसमान में उड़ाये। स्मारिका 2010 का विमोचन भी किया। स्वागत स्टेट चीफ कमिश्नर स्काउट एवं गाइड संजय मोहन ने किया। आभार प्राचार्य डा. आरपी सिंह ने व्यक्त किया। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गयीं।
|
Contact Persons:
|
||||||||||||||||||||
EMAIL ID: bareillycollege@gmail.com;bareillycollege@yahoo.co.in; PHONE:+91 581 2567805; +91 581 2568844; +91 581 2567808 (Fax) Address: P.O.ShahamatGanj,Bareilly U.P.INDIA PIN: 243005; Geographical Data Location: 28.35°N 79.42°E Elevation: 166 metres(544 feet)
(c)Bareilly College, Bareilly 2009. All Rights Reserved. Powered By:Bareilly College, Bareilly |
||||||||||||||||||||||